फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2020 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
विज्ञापन
कोविड प्रतिबंधों को लेकर विरोध प्रदर्शन - फोटो : social media
विज्ञापन

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगे प्रतिबंधों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बर्लिन पुलिस के मुताबिक, राजधानी में बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर उतरे थे। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पहने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, बर्लिन पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को काबू में कर लिया। बर्लिन पुलिस ने कहा, दुर्भाग्य से हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। प्रदर्शन उग्र था। 

विज्ञापन


कोरोना से बचने के लिए लोग जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान एक निर्माण कंटेनर में आग लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन में लगभग 18 हजार की भीड़ थी। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 3,000 अधिकारियों को तैनात किया था।

बता दें कि यह विरोध पूरे यूरोप में फैल गया है। इससे पहले इस तरह के प्रदर्शन पेरिस और अन्य जगहों पर भी हुए। क्योंकि कार्यकर्ताओं ने कोरोना को रोकने के लिए लगे प्रतिबंधों के विरोध में पूरे यूरोप में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बर्लिन में इकट्ठा होने का आग्रह किया था। बता दें कि वर्ल्डोमीटर के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, जर्मनी में दो लाख 42 हजार से ज्यादा मामले हैं। इनमें से दो लाख 13 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9360 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें