फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक न्यूज के प्रसार के लिए मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिकी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 27 Jun 2019 08:49 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि 2016 में अमेरिकी चुनाव के बाद फर्जी राजनीतिक विषयवस्तु पर अमेरिकी सरकार की तरफ से कार्रवाई में नाकामी के कारण ऑनलाइन स्तर पर गलत सूचनाओं की बाढ़ आ गई।

विज्ञापन


कोलोराडो में एसपेन आइडियाज फेस्टिवल में बुधवार को एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘निजी कंपनी होने के नाते हमारे पास रूसी सरकार को रोकने का औजार नहीं था। हमारी सरकार के पास ऐसे औजार थे कि वह रूस पर दबाव डालती।’

उन्होंने कहा, ‘2016 के बाद सरकार ने किसी भी प्रकार की जवाबी कार्रवाई नहीं की। इससे दुनिया को यह संदेश गया कि देश इस तरह की सामग्री परोस सकते हैं। मूल रूप से अमेरिकी सरकार की ओर से कदम उठाने का प्रयास नहीं किया गया। 
विज्ञापन


मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि अग्रणी सोशल नेटवर्क निर्णयकारी और बड़े स्तर पर यूजरों को गुमराह करने वाले फर्जी वीडियो से निपटने का रास्ता तलाशने में मशक्कत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें