फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mark Carney India Visit: भारत दौरे पर आएंगे कनाडाई पीएम कार्नी, रक्षा-तकनीक समेत इन मुद्दों पर बढ़ेगी साझेदारी

Mon, 23 Feb 2026 06:11 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से 7 मार्च तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान दौरे पर होंगे। भारत में वे पहले मुंबई और फिर नई दिल्ली आएंगे। इस दौरान वे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा में साझेदारियों को बढ़ाने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
पीएम मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी। File Photo - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान का दौरा करने वाले हैं। इस यात्रा का लक्ष्य कनाडाई कर्मचारियों और व्यवसायों के लिए व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा में नए अवसर खोलना है। भारत दौरे में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती और नई साझेदारियां बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस बात की जानकारी कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। 

विज्ञापन


बताया गया कि भारत दौरे पर सबसे पहले कार्नी मुंबई आएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेता कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत और विस्तारित करने पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें:- ड्रैगन को किस बात की चिंता?: ट्रंप के दौरे से पहले टैरिफ पर चीन ने साफ किया रुख, व्यापार पर दिए बड़े संकेत
विज्ञापन


किन-किन मुद्दों पर फोकस, यहां समझिए

  • व्यापार और निवेश: दोनों देशों के व्यवसायों के बीच साझेदारी बढ़ाने और कनाडा में निवेश के अवसर तलाशने पर ध्यान।
  • ऊर्जा और तकनीक: नई परियोजनाओं और नवाचार के लिए सहयोग।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई): तकनीकी क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा।
  • प्रतिभा और संस्कृति: शिक्षा, अनुसंधान और सांस्कृतिक आदान-प्रदान।
  • रक्षा सहयोग: क्षेत्रीय सुरक्षा और सामरिक साझेदारी को मजबूत करना।

ये भी पढ़ें:- Earthquake: बेरिंग सागर में आया 6.1 की तीव्रता वाला भीषण भूकंप, डोल गई धरती; जानें अब क्या हैं हालात

विज्ञापन


अब कार्नी के इस दौरे की यात्रा का आधार भी समझिए
गौरतलब है कि इस दौरे के जरिए प्रधानमंत्री कार्नी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कनाडा के तीन मजबूत साझेदारों के साथ संबंधों को और गहरा करेंगे, जो देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुल मिलाकर, यह यात्रा कनाडा और भारत के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में नई साझेदारियों की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें