फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में 23 आतंकी ढेर, 18 सुरक्षाकर्मियों की भी मौत; जायजा लेने पहुंचे सेना प्रमुख असीम मुनीर

Sun, 02 Feb 2025 01:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और राज्यपाल शेख जाफर खान मंडोखैल के साथ मारे गए सैनिकों के अंतिम संस्कार में नमाज अदा की और संयुक्त सैन्य अस्पताल क्वेटा में घायल सैनिकों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पिछले 24 घंटों में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए 18 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 आतंकवादी भी मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने बलूचिस्तान का दौरा किया। इस दौरान उन्हें वरिष्ठ सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों ने स्थिति के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, जनरल मुनीर ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और राज्यपाल शेख जाफर खान मंडोखैल के साथ मारे गए सैनिकों के अंतिम संस्कार में नमाज अदा की और संयुक्त सैन्य अस्पताल क्वेटा में घायल सैनिकों से भी मुलाकात की।

सीओएस ने सुरक्षा बलों की सराहना की
इस दौरान जनरल मुनीर ने कहा, 'ये तथाकथित 'मित्र शत्रु' चाहे कुछ भी कर लें, वे निश्चित रूप से हमारे गौरवशाली राष्ट्र और इसके सशस्त्र बलों के लचीलेपन से पराजित होंगे।' चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) मुनीर ने आतंकवाद से लड़ने के लिए सेना, फ्रंटियर कोर और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बहादुर अधिकारियों और सैनिकों के साहस व दृढ़ संकल्प की भी सराहना की। उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए सेना के संकल्प को फिर से दोहराया।
विज्ञापन


इन जिलों में मारे गए आतंकवादी
सेना ने बताया कि बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाए गए। एक अभियान में हरनई जिले में सैनिकों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया और कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इससे पहले, शुक्रवार रात को, कलात के मंगोचर इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के सड़क बाधित करने के प्रयास को विफल कर दिया और 12 आतंकवादियों को मार गिराया। 

सेना की चेतावनी- अपराधी पकड़े जाने तक जारी रहेगा अभियान
सेना ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 23 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सेना ने कहा कि जब तक हमलों के अपराधियों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक तलाश अभियान जारी रहेगा। हालांकि, इन हमलों की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। 

पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है बलूचिस्तान 
बता दें कि बलूचिस्तान में बलूच चरमपंथियों द्वारा नियमित रूप से सुरक्षा बलों पर हमले किए जा रहे हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन अन्य प्रांतों की तुलना में इसके पास अधिक संसाधन होने के बावजूद यह सबसे कम विकसित है।

2024 में 685 सुरक्षा बलों के सदस्य मारे जा चुके
प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा सरकार के साथ संघर्ष विराम तोड़ने के बाद से आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है। 2024 में अब तक 444 आतंकवादी हमलों में 685 सुरक्षा बलों के सदस्य मारे जा चुके हैं। 2024 एक दशक में पाकिस्तान के लिए सबसे घातक वर्ष साबित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें