ईरान ने 1,000 किलोमीटर की रेंज वाली एक नई एंटी-वॉरशिप क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है, जो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में अमेरिकी नौसेना के जहाजों तक पहुंच सकती है। बता दें कि यह मिसाइल ग़दर-380 टाइप एल है और इसमें एंटी-जैमिंग क्षमता भी है जो इसे दुश्मन की जामिंग प्रणालियों से बचने में सक्षम बनाती है।
ईरानी नौसेना प्रमुख ने दी जानकारी
ईरान ने दक्षिणी तट से किया लॉन्च
ईरान ने इस मिसाइल को दक्षिणी तट पर एक भूमिगत मिसाइल सुविधा से लॉन्च किया और यह मिसाइल दुश्मन के युद्धपोतों के लिए नरक साबित हो सकती है। ईरान का कहना है कि उसकी मिसाइलों की रेंज 2,000 किलोमीटर तक हो सकती है, जिससे यह इस्राइल सहित मध्य पूर्व के कई देशों को निशाना बना सकती है।
इस्राइल-ईरान युद्ध पर एक नजर
गौरतलब है कि 2024 में जब गाजा में हमास और लेबनान में हिज़बुल्लाह के साथ इस्राइल का युद्ध चल रहा था, तब ईरान ने इस्राइल पर दो अलग-अलग मौकों पर सैकड़ों मिसाइलें दागी। हालांकि, इस्राइल ने दावा किया कि उसने इन अधिकांश मिसाइलों को अपनी रक्षा प्रणालियों के जरिए रोक लिया और नष्ट कर दिया।