फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल में बम धमाका में 14 की मौत, सरकार ने बताया कार बम जबकि तालिबान का दावा- ट्रक बम था

Wed, 07 Aug 2019 12:28 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अफगानिस्तान का काबुल जबर्दस्त बम धमाके से दहला।
  • घटना में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 145 अन्य घायल हो गए।
  • मरने वालों में 10 नागरिक और चार पुलिसकर्मी हैं, घायलों में 92 आम लोग व अन्य सुरक्षाकर्मी हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल बुधवार सुबह एक जबर्दस्त धमाके से दहल गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसमान में धुएं की चादर फैल गई और घटनास्थल से दूर की दुकानों के शीशे भी टूट गए। इस घटना में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 145 अन्य घायल हो गए। तालिबान ने इस घटना को ऐसे वक्त अंजाम दिया है जब वह अमेरिका के साथ अफगान शांति वार्ता की बैठकें कर रहा है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट पश्चिमी काबुल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हुआ। अफगानिस्तान के न्यूज चैनल टोलो न्यूज का कहना है कि पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाने वाले इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।
 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुबह 9 बजे पश्चिमी काबुल स्थित पुलिस परिसर के प्रवेश द्वार पर यह धमाका हुआ। वहीं अफगान गृह मंत्रालय ने कहा कि धमाके को कार से अंजाम दिया गया, लेकिन इसकी जिम्मेदारी लेने वाले तालिबान ने दावा किया कि इस धमाके को ट्रक के जरिये अंजाम दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में 10 नागरिक और चार पुलिसकर्मी हैं, जबकि घायलों में 92 आम लोग व अन्य सुरक्षाकर्मी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया। आग का गुबार भी कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। 

एक किलोमीटर के दायरे की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कई लोगों ने धमाके की आवाज की वजह से कान में दिक्कत आने की भी बात कही। सरकार का कहना है कि काबुल के पश्चिम में विस्फोट एक कार बम धमाका था, जिसने पुलिस जिले छह मुख्यालय को निशाना बनाया। 

Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान में सिलेंडर बम फटा, 9 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में बुधवार को सिलेंडर बम फटने से बम निरोधक दस्ते के दो अधिकारियों समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अजाखेल क्षेत्र में यह घटना तब हुई जब बम को निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही थी। वहीं अस्पताल ने बताया कि दोनों अधिकारियों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें