फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल में भीषण आग: इराक में जिंदा जले 61 लोग, कई झुलसे; पांच मंजिला इमारत में रात भर उठती रहीं लपटें

Thu, 17 Jul 2025 11:45 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

इराक के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 50 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी इराक के वासित प्रांत ते अल-कुट शहर के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लगने से 61 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इराक के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुट शहर में बुधवार देर रात लगी आग में 61 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज़्यादातर की मौत दम घुटने से हुई। मृतकों में 14 जले हुए शव भी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत में रात भर आग की लपटें उठती रहीं। 

विज्ञापन


बयान में यह भी बताया गया कि नागरिक सुरक्षा दलों ने इमारत के अंदर फंसे 45 से अधिक लोगों को बचा भी लिया। वहीं, कि लोग अभी भी लापता हैं। यह मॉल एक सप्ताह पहले ही खुला था। वहीं प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद अल-मायह ने हादसे के बाद तीन दिन के शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इमारत के मालिक और मॉल के मालिक के खिलाफ कानूनी मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन पर क्या आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदार लोगों के प्रति किसी तरह की कोई नरमी नहीं बरतेंगे।  प्रारंभिक जांच के परिणाम 48 घंटे के भीतर जारी कर दिए जाएंगे।

वहीं, इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने भी हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आंतरिक मामलों के मंत्री को घटना स्थल पर जाकर जांच करने तथा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें