फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश की बूढ़ीगंगा नदी में वॉटरबस पलटने से चार की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी

Mon, 17 Jul 2023 06:13 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में ढाका के पास बूढ़ीगंगा नदी पर केरानीगंज के तेलघाट इलाके के पास एक वॉटरबस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में ढाका के पास बूढ़ीगंगा नदी पर केरानीगंज के तेलघाट इलाके के पास एक वॉटरबस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 8:15 बजे हुई जब ढाका के सदरघाट से तेलघाट की ओर जा रही वॉटरबस रेत के एक टीले से टकरा गई। अग्निशमन सेवा की तीन इकाइयां और तटरक्षक बल की एक बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बचाव प्रयास अभी भी जारी है। ढाका ट्रिब्यून ने अग्निशमन सेवा अधिकारियों के हवाले से बताया कि चार मौतों की पुष्टि के अलावा, घटना के समय जहाज पर मौजूद आठ लोगों को बचा लिया गया। हालाँकि, जहाज पर सवार कई लोग अभी भी लापता हैं। 

अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा कार्यवाहक अधिकारी (मीडिया) शाहजहां सरदार के अनुसार, बचाए गए आठ लोगों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल राशिद उन नबी ने कहा कि मृतकों के शवों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें