चीन में बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। चीन के पूर्वी प्रांत में एक बस ने छात्रों के एक समूह को कुचल दिया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, शांदोंग प्रांत में मंगलवार को बस के छात्रों और उनके अभिभावकों के एक समूह को कुचल दिया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र और अभिभावक सुबह 7 बजे के बाद ताइआन शहर के एक स्कूल के गेट पर इंतजार कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
डोंगपिंग काउंटी पुलिस विभाग ने बताया कि जान गंवाने वालों में छह अभिभावक और पांच छात्र शामिल हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है। हालांकि, दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और जांच चल रही है।
इससे पहले 2017 में पूर्वी चीनी शहर वेहाई में एक सुरंग में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग के गोले में तब्दील हो गई थी। हादसे में 11 छात्रों समेत एक दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। यह भी शांदोंग प्रांत में है।