फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Restaurant Fire: पूर्वोत्तर चीन के रेस्टोरेंट में भीषण आग, अब तक 17 लोगों की मौत, कई झुलसे

Wed, 28 Sep 2022 08:36 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

पूर्वोत्तर चीन के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग झुलस गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी चीन के चांगचुन शहर के एक रेस्तरां में लगी आग में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र की प्रबंधन समिति ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि बुधवार दोपहर 12.40 बजे चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र के हाई-टेक इलाके में आग लगने की सूचना मिली। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। चांगचुन चीन के जिलिन प्रांत की राजधानी है और इसे वाहन विनिर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


अपराधियों का नाम लेकर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रहा चीन
वहीं, इस महीने जारी एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दुनियाभर में पहुंच का दावा करने वाली चीनी पुलिस टेलीकॉम और ऑनलाइन फ्रॉड के गुनहगारों के नाम पर राजनीतिक विरोधियों और भ्रष्टाचार के आरोपी फरार अधिकारियों को निशाना बना रही है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग तंत्र व अंतरराष्ट्रीय कानूनों का इस्तेमाल कर उन्हें चारों तरफ से घेरा जा रहा है।

चीन का यह दावा
विदेश में रह रहे चीनियों के खिलाफ धोखाधड़ी व दूरसंचार फ्रॉड की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। चीन का दावा है कि अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच उसने इन अपराधों में संदिग्ध 2.30 लाख लोगों को स्वदेश लौटने के लिए राजी कर लिया है। मैड्रिड स्थित समूह सेफगार्ड डिफेंडर्स ने रिपोर्ट में कहा कि चीन बच निकले राजनीतिक विरोधियों के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर रहा है। उनके रिश्तेदारों व परिवार पर अपराध में सहभागी बता कार्रवाई की जा रही है। इसके खौफ से कुछ लोग लौटने के लिए मान गए हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें