अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में अमेरिका का अगला दूत नियुक्त किया है।
बता दें कि मनीषा सिंह वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी राजनयिक हैं। मनीषा अभी विदेश विभाग में सहायक मंत्री हैं। वह अभी आर्थिक और व्यापारिक मामले देखती हैं।
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन यानी ओईसीडी का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है। इसमें 36 देश शामिल हैं। ओईसीडी आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है।
मनीषा सिंह इससे पहले कार्यवाहक उपमंत्री-आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण और विदेश विभाग के आर्थिक ब्यूरो, ऊर्जा और व्यापारिक मामलों के विभाग की उप सहायक मंत्री रह चुकी हैं।
मनीषा सिंह ने वाशिंगटन के अमेरिकन विश्वविद्यालय से अंतरार्ष्ट्रीय विधि में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है।