फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Philippines: फिलीपींस में आए तूफान से मरने वालों की संख्या 100 के करीब, पांच लाख परिवार हुए प्रभावित

Mon, 31 Oct 2022 09:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

मेट्रो मनीला सहित 17 क्षेत्रों के 31,942 गांवों में तूफान ने 1,812,740 लोगों या 575,728 परिवारों को प्रभावित किया है। तूफान ने 1.8 मिलियन फिलिपिनो का नुकसान हुआ है। 285.28 मिलियन कृषि भूमि का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
तूफान(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस में आए भीषण उष्णकटिबंधीय तूफान पैंग (नाल्गे) से मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। फिलीपींस मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल ने कहा कि पैंग से मरने वालों में से 58 की पुष्टि हो गई है, जबकि 40 की पुष्टि की जा रही है। 69 लोग घायल हुए और 63 अन्य लापता हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो मनीला सहित 17 क्षेत्रों के 31,942 गांवों में तूफान ने 1,812,740 लोगों या 575,728 परिवारों को प्रभावित किया है। तूफान ने 1.8 मिलियन फिलिपिनो का नुकसान हुआ है। 285.28 मिलियन कृषि भूमि का नुकसान हुआ है। आए तूफान से मिमारोपा, बिकोल , पश्चिमी विसायस, ज़ाम्बोआंगा, दक्षिण कोटाबाटो, सुल्तान कुदरत, सारंगनी, जनरल सैंटोस सिटी आदि क्षेत्र प्रभावित हुए है। कृषि विभाग ने कहा कि 8,608 किसान और मछुआरे प्रभावित हुए हैं। इनमें चावल, मक्का, उच्च मूल्य की फसलें और मत्स्य पालन आदि शामिल हैं। 

करीब 113,408 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि उत्पादन का नुकसान 11,761 मीट्रिक टन रहा है। कृषि विभाग ने कहा कि प्रभावित किसानों को चावल, मक्का और मिश्रित सब्जियों के बीज वितरित किए जाएंगे, जबकि मत्स्य पालन और जलीय संसाधन प्रभावित मछुआरों को फिंगरलिंग और अन्य सहायता मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें