फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manhattan Shooting: 'मेरे दिमाग की जांच करो, मुझे माफ करना', मैनहट्टन के शूटर ने छोड़ा तीन पेज का सुसाइड नोट

Wed, 30 Jul 2025 03:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनहट्टन

सार

एनएफएल मुख्यालय में गोलीबारी करने वाले शूटर की पहचान 27 वर्षीय शेन डेवन तमुरा के रूप में हुई है। वह लॉस वेगास का रहने वाला था। खुद को गोली मारने से पहले उसने एक तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा कि वह सीटीई नाम की एक गंभीर दिमागी बीमारी से पीड़ित था। 
विज्ञापन
गोलीबारी के दौरान अपने आप को सुरक्षित करते कर्मचारी (फाइल) - फोटो : एक्स@SpencerHakimian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क शहर में एनएफएल मुख्यालय में सोमवार को हुई गोलीबारी के आरोपी की पहचान 27 वर्षीय शेन डेवन तमुरा के रूप में हुई है, जो लॉस वेगास का रहने वाला था। उसने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा कि वह क्रॉनिक ट्रॉमैटिक एन्सेफैलोपैथी (सीटीई) नाम की एक गंभीर दिमागी बीमारी से पीड़ित था। उसने अपने दिमाग की जांच करवाने की अपील भी की थी। 

विज्ञापन


सीएनएन के मुताबिक, तमुरा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, 'टेरी लॉन्ग की तरह फुटबॉल खेलने की वजह से मुझे सीटीई हुआ। इसी वजह से मैंने एक गैलन एंटीफ्रीज पी लिया। एनएफएल के खिलाफ कोई नहीं जा सकता, वो आपको खत्म कर देते हैं। कृपया मेरे दिमाग की जांच कीजिए। मुझे माफ करना। रिक से कहना कि मुझे माफ कर दे।' बता दें कि यह सुसाइड नोट तीन पन्नों में लिखा गया था और जांच अधिकारियों को बाद में मिला। 

ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: यूएस भारत पर 20-25% के बीच टैरिफ लगाएगा? पत्रकार के सवाल पर बोले ट्रंप- मुझे ऐसा लगता है
विज्ञापन


टेरी लॉन्ग को भी थी सीटीई बीमारी
टेरी लॉन्ग एक पूर्व फुटबॉलर थे जो पिट्सबर्ग स्टीलर्स टीम के लिए खेलते थे। उन्हें भी सीटीई बीमारी थी, और उन्होंने 2005 में एंटीफ्रीज पीकर आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि सीटीई एक गंभीर दिमागी बीमारी है, जो अक्सर फुटबॉल खिलाड़ियों या उन लोगों में पाई जाती है जिन्हें बार-बार सिर में चोट लगती है। तमुरा भी प्रतियोगी फुटबॉल खिलाड़ी था।

तमुरा के पास नेवादा में हथियार रखने का लाइसेंस भी था
गौरतलब है कि गोलीबारी एनएफएल मुख्यालय की पांचवीं मंजिल पर हुई, जो कि मैनहट्टन की एक बड़ी इमारत है। इस इमारत में ब्लैकस्टोन और केपीएमजी जैसी नामी फाइनेंशियल कंपनियां भी हैं। तमुरा के पास एक लंबी राइफल, बुलेटप्रूफ जैकेट थी और वह इमारत में दाखिल होते समय देखा गया। उसके पास नेवादा में हथियार रखने का लाइसेंस भी था।

गोलीबारी के बाद तमुरा ने खुद को सीने में मार ली थी गोली
तमुरा मैनहट्टन की 345 पार्क एवेन्यू नाम की बिल्डिंग में घुसा, जो ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन, रॉकफेलर सेंटर और मॉडर्न आर्ट म्यूजियम के पास है। शाम करीब 6:40 बजे, उसने वहां की लॉबी में NYPD के एक पुलिस अफसर पर फायरिंग की। फिर वह 33वीं मंजिल तक गया और बाद में खुद को 32वीं मंजिल के पास एक कमरे में बंद कर लिया। अंत में, उसने 33वीं मंजिल पर खुद को सीने में गोली मार ली और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia: 'पूरे पश्चिम से अकेले लड़ रहा रूस, हमें अपनी ताकत पर भरोसा'; ट्रंप की धमकियों पर लावरोव की दो टूक

अमेरिका में इस साल 254वीं सामूहिक गोलीबारी की घटना
गन वायलेंस आर्काइव नाम की एक संस्था के अनुसार, यह घटना इस साल अमेरिका की 254वीं सामूहिक गोलीबारी थी। न्यूयॉर्क सिटी में मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने एक्स पर लिखा कि मिडटाउन में हुई इस भयावह घटना की खबर से वह बेहद दुखी हैं और पीड़ितों, उनके परिवारों और पुलिस अधिकारी के लिए संवेदना प्रकट करते हैं। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्हें इस फायरिंग की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें