फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर पर टैटू बनवाना पड़ा महंगा, संक्रमण की वजह से गई जान

Sun, 04 Jun 2017 10:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
टैटू
विज्ञापन
अमेरिका में 31 वर्षीय आदमी की टैटू बनवाने के बाद समुद्र में रहने वाले मांसाहारी बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण मौत हो गई। इस व्यक्ति को पैर में नया टैटू बनवाने के बाद कुछ सप्ताह तक तैराकी न करने की सलाह दी गई थी। इसको नजरअंदाज करते हुए यह व्यक्ति टैटू बनवाने के पांच दिन बाद ही मैक्सिको की खाड़ी में तैराकी के लिए गया था।
विज्ञापन


पत्रिका बीएमजे केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों बाद व्यक्ति को बुखार हो गया और उसे ठंड लग गई। टैटू वाली जगह तथा पैर के अन्य हिस्सों पर उसकी त्वचा लाल हो गई। उसके पैरों पर लाल, दर्द भरे जख्म जल्द ही बैंगनी रंग के हो गए और उसे फफोले हो गए थे जिनमें पस भरी हुई थी।

डॉक्टरों के अनुसार वह विब्रियो वल्नीफीकस नाम के बैक्टीरिया से संक्रमित हो गया था जो गर्म तटीय जल में रहता है। उसे एंटीबायोटिक दवाएं दी गई और अस्पताल में इलाज के बाद व्यक्ति की हालत सुधरनी शुरू हो गई। बाद में उसकी हालत बिगड़ने लगी और दो महीने बाद लीवर और किडनी खराब होने तथा उसके त्वचा के जख्मों के ऊतक नष्ट होने के कारण उसकी मौत हो गई। यह व्यक्ति शराब पीने से होने वाली लीवर की एक बीमारी से भी पीड़ित रहा था।
विज्ञापन


खुले जख्म के लिए खतरनाक बैक्टीरिया
‘लाइव साइंस’ की रिपोर्ट की मुताबिक, दुर्लभ मामलों में विब्रियो वल्नीफीकस बैक्टीरिया एक खुले जख्म से शरीर के अंदर प्रवेश कर सकता है, ऊतक खत्म कर सकता है और रक्त के प्रवाह को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें