जमील ने एप्पल एयरटैग की मदद से चोर को ट्रैक किया। तब ये चोर एयरपोर्ट से कई किलोमीटर दूर अटलांटा शहर में था। जमील ने चोर की लोकेशन पुलिस को दे दी। इसके बाद प्लानिंग के साथ पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
अमेरिका से एक रोचक मामला सामने आया है। यहां हवाई यात्रा कर रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया। बैग में करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा का सामान था। यात्री ने इस मामले में पुलिस से भी मदद मांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर खुद से ही तकनीक के सहारे यात्री ने चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
मामला अटलांटा के हर्ट्सफील्ड जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का है। यहां जमील रीड जब हवाई अड्डे पर यात्रा के बाद अपना सामान लेने पहुंचे तो उनका बैग गायब था। इस बैग में करीब तीन लाख रुपये से अधिक का सामान था। जमील ने पुलिस में इसकी शिकायत की, लेकिन चोर को ढूंढने में सभी नाकामयाब रहे। तब जमील ने ऐप्पल एयरटैग का सहारा लिया और चोर को ट्रैक किया, जिसके बाद चोर पकड़ा गया।
एयरटैग की मदद से ऐसे पकड़ा गया चोर
जमील ने एप्पल एयरटैग की मदद से चोर को ट्रैक किया। तब ये चोर एयरपोर्ट से कई किलोमीटर दूर अटलांटा शहर में था। जमील ने चोर की लोकेशन पुलिस को दे दी। इसके बाद प्लानिंग के साथ पुलिस ने चोर को पकड़ लिया। दिलचस्प बात ये है कि जब ये चोर पकड़ा गया तो वो जमील के चोरी किए हुए कपड़े पहने थे। यहां तक कि उसके मोजे भी पहने हुए थे।
विज्ञापन
मीडिया में जमील ने कहा, 'चोर ने मेरी शर्ट, मेरी जींस और मेरे मोजे पहन रखे थे...' उन्होंने आगे बताया कि यात्रा के दौरान वो अक्सर अपने सामान में एक एयरटैग रखते हैं। इसी की मदद से चोर पकड़ा गया।