फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

King Charles III : किंग चार्ल्स और पत्नी कैमिला पर शख्स ने फेंका अंडा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 10 Nov 2022 03:15 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

किंग चार्ल्स उत्तरी इंग्लैंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, इस घटना में उनको और  उनकी पत्नी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
King Charles - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला की तरफ अंडा फेंकने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्क शहर में एक पारंपरिक समारोह मं शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उनकी तरफ अंडा फेंका। 

विज्ञापन


किंग चार्ल्स उत्तरी इंग्लैंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं, इस घटना में उनको और  उनकी पत्नी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए राजा बने हैं।

महारानी एलिजाबेथ की एक प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे राजा
किंग चार्ल्स और पत्नी कैमिला के साथ अपनी दिवंगत मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की एक प्रतिमा का अनावरण करने के लिए उत्तरी इंग्लैंड में थे। इस दौरान  व्यक्ति ने अंडे फेंकें और चिल्लाया कि यह देश गुलामों के खून पर बना है। हालांकि इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा वे आगे बढ़ गए। वहीं वीडियो में आवाज भी सुना जा सकता है कि भीड़ “गॉड सेव द किंग” के नारे लगा रही है और अंडे फेंकने वाले को लोग “शेम ऑन यू” कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें