फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: 'अमेरिका और एपल मिलकर हजारों फोन की कर रहे हैकिंग', रूस का दावा; जानिए कंपनी ने क्या दिया जवाब

Fri, 02 Jun 2023 09:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

साइबर सिक्योरिटी फर्म कैस्परस्की लैब ने दावा किया है कि उसके स्टाफ के आईफोन में एक फाइलें चुराने वाला मालवेयर इंस्टॉल किया हुआ है। यह मालवेयर उन कर्मचारियों के फोन में मिला है, जो एपल का पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल कर रहे थे। 
विज्ञापन
रूस ने एपल पर लगाया हैकिंग का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की फेडरल जांच एजेंसी ने सोमवार को दावा किया कि उनके देश में हजारों आईफोन की हैकिंग की जा रही है। जांच एजेंसी ने इसका आरोप अमेरिका की सरकार और आईफोन निर्माता कंपनी एपल पर लगाया है। हालांकि रूसी जांच एजेंसी ने इसे लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया है। वहीं रूस के दावे पर कंपनी ने बयान जारी किया है। 
विज्ञापन


क्या है रूस का आरोप
रूस की साइबर सिक्योरिटी फर्म कैस्परस्की लैब ने दावा किया है कि उसके स्टाफ के आईफोन में एक फाइलें चुराने वाला मालवेयर इंस्टॉल किया हुआ है। यह मालवेयर उन कर्मचारियों के फोन में मिला है, जो एपल का पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल कर रहे थे। कैस्परस्की ने कहा कि हैकिंग की शुरुआत एक आईमैसेज से हुई थी, जिसमें यूजर का कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं था। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि वह अभी भी इस मामले में जांच कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine Crisis: 'रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष के समाधान के शुरुआती दिन', विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान
विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी का दावा है कि जिन लोगों के फोन की हैकिंग की गई है, उनमें कई डिप्लोमैट्स और शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। रूसी सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि उनकी सरकार मानती है कि आईफोन का इस्तेमाल असुरक्षित है। जांच एजेंसी ने कहा कि जिन अधिकारियों के फोन हैक हुए हैं, उनमें चीन और इस्राइल के अधिकारी भी शामिल हैं, जो रूस में तैनात हैं। हालांकि अभी तक चीन और इस्राइल की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने दिया ये जवाब
रूस की संघीय जांच एजेंसी के आरोपों पर एपल ने बयान जारी कर आरोपों को खारिज कर दिया है। एपल इंक ने बयान में कहा कि कंपनी ने कभी भी किसी सरकार के साथ मिलकर काम नहीं किया है। एपल के उत्पादों में कोई गलत चीज इंस्टॉल नहीं की गई है और ना कभी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें