फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय मूल के सिख परिवार को मारने के संदिग्ध पर हत्या के चार आरोप, हो सकती है मौत की सजा

Tue, 11 Oct 2022 07:24 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को

सार

अभियोजकों के हवाले से कहा कि उसपर फर्स्ट-डिग्री हत्या के चार मामलों का आरोप लगाया गया है। मर्सिड काउंटी जिला अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि वह इस साल यह तय नहीं करेगा कि 48 वर्षीय सालगाडो के मामले में मौत की सजा को आगे बढ़ाया जाए या नहीं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के सिख परिवार की हत्या का आरोपी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मूल के सिख परिवार के आठ माह के बच्चे समेत चार की हत्या में शामिल एक आरोपी पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के चार मामलों का आरोप लगाया गया है। अपहरण और हत्या के आरोप में जीसस सालगाडो को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


लॉस एंजिल्स टाइम्स द्वारा अभियोजकों के हवाले से कहा कि सोमवार को उसपर फर्स्ट-डिग्री हत्या के चार मामलों का आरोप लगाया गया है। मर्सिड काउंटी जिला अटॉर्नी के कार्यालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि वह इस साल यह तय नहीं करेगा कि 48 वर्षीय सालगाडो के मामले में मौत की सजा को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। जिला अटॉर्नी किम्बर्ली लुईस ने आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बता दें कि, सालगाडो ने जिस परिवार का अपहरण कर हत्या की, उसमें आठ महीने की बच्ची आरोही ढेरी, उसकी 27 वर्षीय मां जसलीन कौर, 36 वर्षीय पिता जसदीप सिंह और 39 वर्षीय चाचा अमनदीप सिंह शामिल है। 

अपहरण के बाद परिवार के सदस्यों को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लापता होने की जांच 3 अक्तूबर को शुरू की। मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय की तरफ से जांचकर्ताओं को वीडियो में एक संदिग्ध को बंदूक की नोक पर परिवार का अपहरण करते और ट्रक में ले जाते हुए दिखाया गया। अमेरिका में मारे गए चार भारतीय मूल के सिखों के शोक संतप्त रिश्तेदारों ने कैलिफोर्निया में 300,000 अमरीकी डालर से अधिक की राशि जुटाई है, लेकिन उनके बुजुर्ग माता-पिता भारत वापस आ गए हैं।
विज्ञापन


शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सालगाडो ने पिछले मंगलवार को आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। सालगाडो पर ट्रक में आग लगाने, अवैध रूप से एक बन्दूक रखने और आगजनी करने का भी आरोप है। उनके भाई, अल्बर्टो सालगाडो को भी इस मामले में आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। 2005 में सालगाडो एक परिवार को बंदूक की नोक पर लेकर लूटपाट करने के आरोप में लगभग एक दशक जेल में बीता चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें