ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की संपत्तियों में आग लगाने के आरोप में 21 वर्षीय यूक्रेनी युवक रोमन लाव्रीनोविच को गिरफ्तार किया गया। उस पर तीन बार आगजनी कर लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप हैं। मामला पीएम से जुड़ा होने के कारण जांच आतंकवाद निरोधक एजेंसियां कर रही हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निजी संपत्तियों घर में आग लगाने के आरोप में एक 21 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी रोमन लाव्रीनोविच पर तीन अलग-अलग जगहों पर जानबूझकर आग लगाने और जान जोखिम में डालने का आरोप है। मामले में सरकारी वकील सारा प्रिजबील्स्का ने बताया कि लाव्रीनोविच ने आरोपों से इनकार किया है और फिलहाल उसने अपने कृत्य का कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बता दें कि पिछले दो हफ्तों में उत्तरी लंदन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से जुड़ी तीन जगहों पर आग लगाई गई। 8 मई को उनकी पुरानी टोयोटा RAV4 कार, रविवार को उनका पुराना फ्लैट और सोमवार को उनके निजी घर का दरवाजा। हालांकि स्टार्मर प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंद स्ट्रीट में शिफ्ट हो गए।