पुलिस ने शनिवार को कहा, घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका आतंकी गतिविधि से कोई संबंध नही है। संदिग्ध को खतरनाक ड्राइविंग और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
मध्य लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास और 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित कार्यालय के गेट पर कार से टक्कर मारने के बाद हिरासत में लिए गए 43 वर्षीय आरोपी को पहले मामले में रिहा कर दिया गया, लेकिन इसके तुरंत बाद बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे उसे वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उसे शुक्रवार 23 जून को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को कहा, घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका आतंकी गतिविधि से कोई संबंध नही है। संदिग्ध को खतरनाक ड्राइविंग और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
डाउनिंग स्ट्रीट की घटना की कई सीसीटीवी तस्वीरों में एक छोटी सिल्वर कार गेट से टकराती दिखी थी। पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिस समय यह घटना हुई थी, तब प्रधानमंत्री सुनक अपने कार्यालय में थे। हालांकि, वह एक और कार्यक्रम से निकलने के बाद पूर्व निर्धारित दूसरे कार्यक्रम के लिए चले गए।