वेस्ट मिडलैंड्स शहर के स्मेथविक इलाके में स्पॉन लेन स्थित एक दुर्गा भवन मंदिर के बाहर का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ नकाबपोश मंदिर में कुछ सामान फेंकते हुए दिखाई दे रहे थे।
ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में एक हिंदू मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवक ने आतिशबाजी की। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
वेस्ट मिडलैंड्स शहर के स्मेथविक इलाके में स्पॉन लेन स्थित एक दुर्गा भवन मंदिर के बाहर का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ नकाबपोश मंदिर में कुछ सामान फेंकते हुए दिखाई दे रहे थे। इन्होंने मंदिर की मूर्तियों को खांडित करने का प्रयास किया। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि 20 सितंबर की रात स्मेथविक में एक विरोध प्रदर्शन करने वालों में एक को गिरफ्तार कर लिया।
मंदिर के पास पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने वालों ने अधिकारियों की ओर आतिशबाजी और मिसाइलें फेंकी। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। मौके पर कारों को क्षतिग्रस्त किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। मौके से एक 18 वर्षीय युवक को चाकू के साथ बुधवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
मुस्लिम समूहों ने हिंदू की यात्रा के खिलाफ किया विरोध का आह्वान
कथित तौर पर स्थानीय मुस्लिम समूहों द्वारा भारत के एक हिंदू कार्यकर्ता की बर्मिंघम में मंदिर की योजनाबद्ध यात्रा के खिलाफ विरोध का आह्वान किया गया था स्थानीय सैंडवेल पुलिस ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि मंदिर में एक वक्ता के आने संबंध के देखते हुए यह विरोध किया गया। लेकिन हमें सूचित किया गया है कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। माना जाता है कि वक्ता परम शक्ति पीठ की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा थीं, जिन्हें भारत से ब्रिटेन की यात्रा करनी थी। हालांकि, इस तरह की कोई सुनियोजित बातचीत नहीं होने की घोषणाओं के बावजूद विरोध जारी है।