फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटनीतिक तनाव बढ़ा: माली ने फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारियों को देश से निकाला, आतंकवाद रोधी साझेदारी की खत्म

Fri, 26 Sep 2025 01:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बमाको

सार

माली ने फ्रांस के साथ आतंकवाद-रोधी सहयोग खत्म कर दिया है और बामाको स्थित फ्रांसीसी दूतावास के पांच कर्मचारियों को निष्कासित किया है। यह कदम हालिया राजनयिक तनाव के बीच उठाया गया है। पहले फ्रांस ने पेरिस में माली दूतावास के दो अधिकारियों को निकाला था।
विज्ञापन
माली-फ्रांस फ्लैग - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माली और फ्रांस के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है। माली की सत्तारूढ़ सेना ने फ्रांस के साथ आतंकवाद-रोधी सहयोग समाप्त करने की घोषणा की है और फ्रांसीसी दूतावास के पांच कर्मचारियों को देश से निकाल दिया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को एक गोपनीय पत्र से मिली है। 

विज्ञापन


17 सितंबर को माली के विदेश मंत्रालय की ओर से राजधानी बामाको स्थित फ्रांसीसी दूतावास को भेजे गए नोट में कहा गया कि इन पांच कर्मचारियों को पर्सोना नॉन ग्राटा (अवांछित व्यक्ति) घोषित किया गया है और 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को पूरी तरह समाप्त किया जाता है।' हालांकि, मंत्रालय के नोट में दूतावास के कर्मचारियों को निष्कासित करने का कोई विवरण नहीं बताया गया है। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप-अर्दोआन की वार्ता: तुर्किये के लिए खुल सकता है F-35 का दरवाजा; ट्रंप के संकेतों के बड़े हैं मायने
विज्ञापन


फ्रांस ने माली के दो खुफिया अधिकारियों को किया था निष्कासित
फ्रांस के एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि माली का यह कदम, फ्रांस द्वारा पिछले हफ्ते पेरिस स्थित माली दूतावास के दो खुफिया अधिकारियों को निकालने और आतंकवाद-रोधी सहयोग को निलंबित करने के जवाब में उठाया गया है।

फ्रांसीसी दूतावास के अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद बिगड़े हालात
हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है। अगस्त में बामाको स्थित फ्रांसीसी दूतावास के एक खुफिया अधिकारी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से हालात और बिगड़ गए। माली अधिकारियों ने उस फ्रांसीसी नागरिक पर आरोप लगाया था कि वह माली की सेना के कुछ अधिकारियों, जिनमें दो जनरल भी शामिल थे, की मदद से तख्तापलट की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaishankar: 'आतंकवाद विकास के लिए स्थायी खतरा, इस पर कड़ा रुख अपनाएं'; यूएन में जयशंकर ने दुनिया को किया आगाह

अल-कायदा और आईएस से जुड़े चरमपंथियों की हिंसा झेल रहे माली, बुर्किना फासो और नाइजर

माली, बुर्किना फासो और नाइजर लंबे समय से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) से जुड़े चरमपंथियों की हिंसा झेल रहे हैं। दो सैन्य तख्तापलटों के बाद, माली की जुंटा सरकार ने फ्रांसीसी सैनिकों को देश से निकाल दिया और सुरक्षा मदद के लिए रूस का रुख किया। इसके बावजूद सुरक्षा हालात नाजुक बने हुए हैं और हाल के महीनों में अल-कायदा से जुड़े समूहों के हमले और तेज हुए हैं। फ्रांसीसी सैनिकों की वापसी के बावजूद, अब तक माली और फ्रांस की खुफिया एजेंसियां आतंकवाद-रोधी सहयोग जारी रखे हुए थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें