फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से विवाद, विपक्ष ने की महाभियोग चलाने की मांग

Thu, 18 Apr 2024 06:28 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, माले।

सार

Maldives: मालदीव के संसदीय चुनावों से पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। देश के विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ 2018 के भ्रष्टाचार की लीक रिपोर्ट के बाद जांच और उन पर महाभियोग चलाने की मांग की है।  
विज्ञापन
मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव में संसदीय चुनावों से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ 2018 के भ्रष्टाचार की लीक रिपोर्ट के बाद जांच और उन पर महाभियोग चलाने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों को मुइज्जू ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) और मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप से माहौल बहुत बिगड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 अप्रैल को होने वाले संसदीय (मजलिस) चुनाव में 93 सीटों के लिए कुल 368 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

गुमनाम हैंडल से रिपोर्ट लीक की गई
राजनीतिक तूफान एक गुमनाम हैंडल 'हसन कुरुसी' के सोशल मीडिया पर मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण और मालदीव पुलिस सेवा की वित्तीय खुफिया इकाई की ओर से तैयार खुफिया रिपोर्टें लीक करने से शुरू हुआ। इसमें मुइज्जू के खाते में पैसे जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें