मलयेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन
- फोटो : Facebook @ Muhyiddin Yassin
मलयेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वह शासन करने के लिए बहुमत का समर्थन खो चुके हैं। इसके साथ ही वह सबसे कम समय तक शासन करने वाले नेता बन गए। वहीं विज्ञान मंत्री खैरी जमालुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा कि मंत्रिमंडल ने नरेश को इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले यासीन सोमवार को मलेशिया नरेश से मिलने राजमहल पहुंचे थे। इसके तुरंत बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। यासीन ने 18 महीने से भी कम समय पहले पद संभाला था। पहले से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहे देश में अब राजनीतिक संकट भी खड़ा हो गया है।