फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया ने चीन की 6 नावें जब्त कीं, 60 लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 12 Oct 2020 03:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मलयेशिया ने अपने जल क्षेत्र में चीन की मछली पकड़ने वाली छह नावें जब्त की हैं और इनमें सवार 60 चीनी नागरिकों को भी हिरासत में लिया है। चीनी नावें मलयेशिया की समुद्री सीमा में स्थित जोहोर की खाड़ी में गैर कानूनी ढंग से घुस आई थीं। यह समुद्री क्षेत्र दक्षिण चीन सागर का हिस्सा है, जिस पर चीन अपना दावा करता है।

विज्ञापन


मलयेशिया की मैरीटाइम इंफोर्समेंट एजेंसी (एमएमईए) के तानजुंग सिडिलि जोन के निदेशक कैप्टन मोहम्मद जुल्फादली नयन ने बताया, एजेंसी ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर इन नौकाओं को देखा और इसके बाद कार्रवाई की गई।


जोहोर बंदरगाह से हमें कुच नौकाओं के हमारी सीमा में घुसपैठ की जानकारी मिली थी। हमारे गश्ती दल ने दो से तीन नॉटिकल मील की दूरी पर इन्हें देखा। इनमें से तीन नौकाएं एक दूसरे के पास ही चक्कर लगा रहीं थीं। इन पर 6 कैप्टन और 54 क्रू सदस्य मौजूद थे। सभी चीन के नागरिक हैं और उनकी उम्र 31 से 60 के बीच है। इन पर मर्चेंट शिपिंग ऑर्डिनेस के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे मामलों में सभी पर करीब जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें