फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में रोजे न रखने वाले लोगों को पकड़ने के लिए वेटर बनकर घूम रही मलेशिया पुलिस

Tue, 28 May 2019 04:05 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रमजान के पवित्र महीने में रोजे न रखने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए मलेशिया पुलिस वेटर के रूप में होटलों में काम रही है। मलेशियाई कानून निदेशालय के करीब 34 अफसर इस कार्रवाई में लगे हैं। पुलिस अधिकारियों को 200 होटल और रेस्तरां में रसोइए-वेटर के वेश में तैनात किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों को उम्मीद है कि रोजा नहीं रखने वाले लोग फूड स्टॉल्स पर पकड़े जा सकते हैं। इसीलिए वो होटलों में लोगों के लिए गर्म पानी, दूध, चाय के अलावा कई स्थानीय व्यंजनों को सर्व करने का नाटक भी कर रहे हैं। जैसे ही कोई ग्राहक खाने का आर्डर देता है, वे उसकी गुप्त तरीके से फोटो ले लेते हैं।

मलेशिया में रोजा नहीं रखने वालों को 6 महीने की जेल या फिर जुर्माने का प्रावधान है। उधर, पुलिस द्वारा गुप्त रूप से लोगों के खाने-पीने की निगरानी किए जाने का विरोध भी हो रहा है। मुस्लिम महिला अधिकार समूह की दो बहनों ने इसे शर्मनाक बताया है। साथ ही मांग की है कि सभी राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध करें।
विज्ञापन


सेगमेट नगर परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद मसनी वकीमन ने कहा, 'मामला घर से बाहर खाने का नहीं है। लेकिन रमजान में दिन के समय खाने का है। मुस्लिम रोजे छोड़कर खाने-पीने के मजे उड़ा रहे हैं, तो यह धर्म का अपमान है।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें