फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को रोकने में नाकाम रही मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन

Fri, 05 Jun 2020 06:25 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का इस्तेमाल इसे रोकने में पूरी तरह से फेल हो गया है। वैज्ञानिकों द्वारा किए गए क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों ने इस बात पर मुहर लगाई है कि मलेरिया की यह दवा कोरोना से बचाने में कारगर नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की पैरवी करते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि इस दवा को इस्तेमाल करते रहने से कोरोना से बचा जा सकता है। लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के वैज्ञानिकों की एक टीम ने द्वारा अमेरिका और कनाडा के 821 लोगों पर परीक्षण किया, जिसके बाद ये बात सामने आई है कि ये प्लैकिबो से बेहतर नहीं है।

ये शोध ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में प्रकाशित हुआ है। हालांकि, इस दवा के अत्यधिक गंभीर नुकसान नहीं हैं। लेकिन लगभग 40 प्रतिशत तक साइड इफेक्ट देखे गए हैं। इससे होने वाली समस्याओं में से कई पेट की बीमारियों से जुड़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें