फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा ने श्रीलंका में किया पहला वाहन असेंबली संयंत्र का उद्घाटन

Sat, 17 Aug 2019 02:07 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महिंद्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत की वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने श्रीलंका में कोलंबो के पास एक वाहन असेंबली संयंत्र शुरू किया है। कंपनी ने श्रीलंका के अपने इस पहले संयंत्र के उद्घाटन की घोषणा शनिवार को की।

विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका में इस असेंबली संयंत्र को आइडल मोटर्स के साथ मिल कर शुरू किया गया है। संयंत्र ने आज अपना पहला वाहन तैयार किया। यह वाहन स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) केयूवी100 है। अगले तीन साल में इस संयंत्र से कंपनी के विभिन्न ब्रांड के वाहन तैयार किए जाएंगे।

कंपनी के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा कि इस असेंबली संयंत्र का उद्घाटन श्रीलंका के बाजार में कदम बढ़ाने की राह में महिंद्रा के लिए एक मील का पत्थर है। श्रीलंका हमारे लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक बाजार है और और हम अब स्थानीय जरूरतों के हिसाब से समय पर उत्पादों की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


महिंद्रा आइडल लंका केयूवी100 को असेंबल करेगी। इसकी क्षमता सालाना पांच हजार वाहन तैयार करने की है। कंपनी बैटरी, टायर, सीट और एक्जॉस्ट स्थानीय स्तर पर तैयार करेगी। इस संयंत्र से अगले दो साल में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष तौर पर 200 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें