फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: ताइवान के पूर्वी तट पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.4 तीव्रता; जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Wed, 11 Jun 2025 05:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे।

सार

Earthquake: ताइवान के हुआलियन के पास बुधवार शाम 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और समय रहते लोगों को मोबाइल अलर्ट से चेतावनी मिल गई। 1999 के भयानक भूकंप के बाद से ताइवान ने तैयारी और सुरक्षा उपायों में काफी सुधार किया है।  
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान के पूर्व तट के पास बुधवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केद्र 30.9 किलोमीटर गहराई में था। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। ताइवान की केंद्रीय मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।  निगरानी एजेंसियों ने बताया कि भूकंप ताइवान में हुआलियन शहर से करीब 71 किलोमीटर दक्षिण में आया। बुधवार शाम 7:01 बजे सेल फोन अलार्म बजने के कुछ सेकंड बाद भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.9 थी और इसका पता 31.1 किलोमीटर की गहराई पर लगा। ताइवान के केंद्रीय मौसम एजेंसी ने इसकी तीव्रता 6.4 बताई। ऐसी भिन्नता अक्सर देखने को मिलती है, क्योंकि अलग-अलग जगहों पर स्थित यंत्रों की संवेदनशीलता और स्थिति अलग होती है।
विज्ञापन


राजधानी ताइपे में इमारतें करीब एक मिनट तक हिलती रहीं। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। हुआलियन ताइपे से करीब 154 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और जनसंख्या की दृष्टि से अपेक्षाकृत कम घनत्व वाला इलाका है। इसके विपरीत ताइवान के पश्चिमी हिस्से में आबादी बहुत अधिक है और यह क्षेत्र अक्सर भूकंपों की चपेट में आता रहता है।

ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद एक दिन आपको भी नुकसान पहुंचाएगा...', पाकिस्तान को लेकर जयशंकर की पश्चिमी देशों को फिर दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' नामक भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जो चिली से लेकर न्यूजीलैंड तक फैला है। यह इलाका दुनिया के अधिकांश भूकंपों का केंद्र होता है। ताइवान में सबसे विनाशकारी भूकंप 1999 में आया था, जिसकी तीव्रता 7.7 थी। उस भूकंप में 2,415 लोगों की मौत हुई थी और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद से ताइवान ने निर्माण नियमों को कड़ा किया, आपातकालीन प्रतिक्रिया में सुधार किया और लोगों को भूकंप से बचाव के लिए जागरूक करने के अभियान शुरू किए।आज के समय में स्कूलों और कार्यालयों में नियमित रूप से भूकंप अभ्यास कराया जाता है और जैसे ही कोई बड़ा भूकंप आता है, मोबाइल फोन तुरंत अलर्ट भेजते हैं। इन सभी उपायों के चलते अब भूकंप के कारण होने वाले नुकसान में काफी कमी आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें