फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम केपी ओली अपनी गलती मान लें तो हम सब कुछ भूल जाएंगे: माधव कुमार नेपाल

Wed, 30 Dec 2020 02:16 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली और माधव कुमार नेपाल
विज्ञापन

सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के विरोधी धड़े के नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा, पार्टी एकजुट हो सकती है, अगर पीएम ओली अपनी गलतियां मान लें। काठमांडो में आयोजित एक विशाल रैली में माधव ने कहा, ओली अगर अपनी गलती मान लें तो हम सब कुछ भूलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ओली गैर लोकतांत्रिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं और ऐसे फैसले ले रहे हैं, जो संविधान और आम लोगों के खिलाफ है। सभी राजनीतिक पार्टियां, बुद्धिजीवी, शिक्षक, छात्र और आम जनता असांविधानिक कदम के खिलाफ सड़कों पर हैं। निचला सदन जल्द ही बहाल होगा।

यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट जनभावनाओं को समझेगा: प्रचंड
ओली पहले तो संघवाद और गणतंत्रवाद में यकीन रखते थे। अब निरंकुश हो गए हैं। पहले पार्टी पर वर्चस्व कायम किया और फिर संसद भंग करने से पहले बाकी नेताओं से सलाह करने की जहमत भी नहीं उठाई। मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट जनता की भावनाओं को समझेगा। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि सुप्रीम कोर्ट जनभावनाओं के खिलाफ जाएगा।  -पुष्प कमल दहल प्रचंड, पूर्व पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें