फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luckiest Man of Earth: हवाई दुर्घटना, ट्रेन, बस और कार हादसे में भी जिंदा बच गया शख्स; हर बार मौत को दिया चकमा

Fri, 13 Jun 2025 08:19 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Frane Selak - Luckiest Man of Earth: हादसा, ये शब्द सुनने के बाद जेहन में कई तरह के दुर्घटनाओं की तस्वीर घूमने लगती है। सबसे पहले हर एक शख्स यहीं प्रार्थना करता है, हादसे में कोई हताहत न हो। लेकिन जब बात भीषण हादसों की जाती है तो इसकी उम्मीद कम हो जाती है कि शायद ही हादसे में कोई बचा हो। लेकिन क्या आपको पता है, दुनिया में एक ऐसा शख्स, जो हवाई दुर्घटना, ट्रेन हादसे के साथ-साथ बस और कार हादसे में भी जिंदा बच गया था। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है। इसमें विमान में सवार 242 लोगों में से 241 और दुर्घटनास्थल पर मौजूद 24 अन्य लोगों की मौत हुई है। हालांकि, सौभाग्य से एक शख्स जो हादसे के दौरान विमान में सवार था, वो सकुशल बच गया और अपने पैरों पर चलकर एंबुलेंस के पास पहुंचा। जिसके बाद दुनिया के उस शख्स की चर्चा फिर से होने लगी, जो एक नहीं, दो नहीं, कुल पांच-पांच भीषण हादसों में बच गया, जबकि हादसे में शामिल अन्य सभी लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - DGCA: एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े के विमानों की होगी सुरक्षा जांच, विमानन नियामक ने दिया आदेश

फ्रेन सेलक- पांच से ज्यादा हादसे में बचे
क्रोएशिया के रहने वाले फ्रेन सेलक पांच से ज्यादा भीषण हादसों में शामिल रहे और हर बार उन्होंने मौत को चकमा दे दिया। फ्रेन सेलक का जीवन ऐसे हादसों से भरा रहा, ऐसे हादसे जिनमें आमतौर पर कोई नहीं बचता। फ्रेन के साथ 1957 में पहला हादसा हुआ, जब वे बस में सफर कर रहे थे और वह बस फिसलकर नदी में जा गिरी, बस में सवार यात्रियों में से कुछ ही लोग बच सके जिसमें फ्रेन भी शामिल थे।
विज्ञापन

 


ट्रेन और विमान हादसों में जिंदा बचे
इसके बाद, एक ट्रेन हादसा जिसमें ट्रेन सीधे बर्फीली नदी में जा गिरी, इसमें सभी लोग मारे गए, लेकिन इस बार भी वे बच गए। फिर एक विमान यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी के कारण प्लेन का दरवाजा खुल गया और वे नीचे गिर पड़े, लेकिन किस्मत से जहां वे गिरे वहां घास का ढेर था और उनकी जान बच गई। इस हादसे में विमान में मौजूद बाकी लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - विमान हादसे से खुशियां गम में बदली: बेटे ने स्कॉटलैंड में खरीदा था घर, गृह प्रवेश के लिए जा रहे थे माता-पिता

कार हादसा- तीन बार मौत को दी मात
इतना ही नहीं, फ्रेन दो बार कार के विस्फोट में भी बच गए, पहली बार एक बार इंजन में धमाका हुआ और कार धू-धू कर जल गई। इस दौरान उन्होंने समय रहते कार से कूदकर जान बचा ली। दूसरी बार उनकी कार का फ्यूल टैंक फट गया और कार आग की लपटों घिर गई थी, लेकिन फ्रेन को खरोंच तक नहीं आई। एक बार तो वे पहाड़ी रास्ते पर जा रहे थे, तब उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई, इस बार उन्होंने चलती कार से छलांग लगा दी और एक पेड़ की टहनी ने उन्हें गिरने से बचा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें