बैटन रूज में मॉल ऑफ लुइसियाना में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख के मुताबिक लुइसियाना के एक मॉल के फूड कोर्ट में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई है। इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
अमेरिका के लुइसियाना में एक मॉल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि मॉल के फूड कोर्ट के पास दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों के घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इससे पहले पुलिस ने 10 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।
बीते हफ्ते में रविवार को लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई थी। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को मार गिराया था
गोलीबारी के बाद आरोपी ने मौके से भागते समय एक कार चोरी कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन उसे एक वयस्क पुरुष बताया गया है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को घरेलू विवाद का परिणाम बताया गया है।