फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Blast: काबुल के होटल में धमाका और फायरिंग, चीनी अधिकारी के बीच काफी लोकप्रिय है यह गेस्ट हाउस

Mon, 12 Dec 2022 06:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे दो विदेशी नागरिक घायल हुए हैं, जबकि तीन हमलावरों को मार गिराया गया है। शार-ए-नॉव इलाके में यह होटल स्थित है।
विज्ञापन
Afghanistan Blast - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी में चीनी लोगों के बीच लोकप्रिय गेस्ट हाउस के पास जोरदार धमाका हुआ है। कुछ लोगों ने होटल के अंदर घुसकर गोलीबारी भी की है। विदेशी मीडिया ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि आसपास के लोगों ने विस्फोट और छिटपुट गोलीबारी की आवाज सुनी। सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

विज्ञापन


तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे दो विदेशी नागरिक घायल हुए हैं, जबकि तीन हमलावरों को मार गिराया गया है। शार-ए-नॉव इलाके में यह होटल स्थित है। किसी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इलाके में तालिबान विरोधी आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट सक्रिय है और पिछले साल से ही हमले तेज कर दिए हैं।  

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जदरान ने कहा, हमला कई घंटे तक जारी रहा। हमलावरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने कहा कि विस्फोट के बाद गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में होटल से धुएं का गुब्बार निकलते दिखाई दे रहा है। तालिबान के डर से अपना नाम गुप्त रखते हुए कुछ और लोगों ने भी बताया कि धमाकों के बाद बहुत देर तक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन




इससे पहले अफगानिस्तान में छह दिसंबर की दोपहर में जलालाबाद शहर के मनी एक्सचेंज मार्केट में जोरदार धमाका हुआ था। जलालाबाद अफगानिस्तान का  पांचवां सबसे बड़ा शहर है। इससे पहले इसी दिन उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में कई लोगों की मौत भी हुई थी।

इससे एक सप्ताह पहले समांगन प्रांत के ऐबक शहर में जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ था। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 27 लोग घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ था। 

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान सत्ता पर काबिज है। इसके बाद से अफगानिस्तान में पूरी तरह से इस्लामी शासन लौट आया है। भले ही सत्ता संभालते ही तालिबान ने महिला अधिकारों और मानवाधिकारों का आश्वासन दिया था, लेकिन यहां आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें महिला व मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। 
विज्ञापन


तालिबान शासन के बाद से अफगानिस्तान में आतंकी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। बीते एक साल में यहां कई आतंकी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर हमलों में मस्जिदों को निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें