फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन स्टॉक एक्सचेंज बम धमाके का साजिशकर्ता पीओके में दफन, पाकिस्तान को खबर नहीं 

Sun, 08 Dec 2019 08:09 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Usman Khan - फोटो : DAWN
विज्ञापन

लंदन ब्रिज पर हमला कर दो लोगों की हत्या करने पर स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा मारे गए आतंकी उस्मान खान को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उसके पैतृक गांव में दफनाया गया है। इसपर पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि उस्मान खान ब्रिटिश नागरिक था। शुक्रवार को उसका शव अंतिम संस्कार के लिए विमान के जरिए लंदन से इस्लामाबाद लाया गया और उसके परिवार को सौंप दिया गया।

उस्मान के एक रिश्तेदार ने डॉन अखबार से बात करते हुए बताया कि उस्मान का परिवार उसे ब्रिटेन में दफन नहीं करना चाहता था। शव को पाकिस्तान लाने से पहले बर्मिंघम शहर की मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। उस्मान का शव इस्लामाबाद हवाई अड्डे से पीओके के कोटली जिले स्थित किजलानी गांव ले गया और शुक्रवार दोपहर स्थानीय कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) अब्दुल हफीज ने बताया कि उस्मान का शव पीएआई की उड़ान संख्या पीके-792 के जरिए इस्लामाबाद लाया गया। जबकि पाकिस्तान विदेश विभाग ने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उस्मान का शव पीओके में लाया गया।

डॉन अखबार से बात करते हुए विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि क्या उसका शव पाकिस्तान में है? मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है।

जांच में पता चला कि उस्मान लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर बम धमाके की साजिश रचने और पीओके स्थित अपनी जमीन पर आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्र चलाने के मामले में दोषी करार दिया जा चुका है।

उस्मान ने ब्रिटिश संसद पर मुंबई जैसा हमला करने पर चर्चा की थी। ब्रिटिश न्यायाधीश ने 2012 में आतंकवाद के मामले में उसे सजा सुनाई थी और पिछले साल दिसंबर में उसे पैरोल पर रिहा किया था और इलेक्ट्रॉनिक टैग के जरिए उसकी निगरानी की जा रही थी।    

इससे पहले दो बार (सोमवार और शुक्रवार) भीड़ ने डॉन अखबार के इस्लामाबाद स्थित कार्यालय पर हमला किया और अखबार की प्रतियां जलाई। लोग लंदन ब्रिज हमले में शामिल आतंकवादी के पाकिस्तानी मूल के होने की खबर प्रकाशित करने से नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें