फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने तैयार किया दुनिया का सबसे पतला सोना 2डी गोल्ड, कैंसर ठीक करने में होगा उपयोग

Thu, 08 Aug 2019 09:33 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के शोधकर्ताओं ने दुनिया का सबसे पतला सोना ‘2डी गोल्ड’ तैयार किया है
  • इस धातु का इस्तेमाल कैंसर ठीक करने में उपयोगी मेडिकल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज में होगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के शोधकर्ताओं ने दुनिया का सबसे पतला सोना ‘2डी गोल्ड’ तैयार किया है। यह सोना सामान्य सोने से 10 गुना ज्यादा उपयोगी होने के साथ इंसानी नाखून से करीब 10 लाख गुना ज्यादा पतला है। 

विज्ञापन


दो अणुओं से मिलकर बने इस शुद्ध सोने की मोटाई 0.47 नैनोमीटर है। इस धातु का इस्तेमाल कैंसर ठीक करने में उपयोगी मेडिकल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्रीज में होगा। 

शोध की देखरेख करने वाले प्रोफेसर स्टीफन इवेंस के अनुसार 2डी गोल्ड की क्षमता को उपयोगी बनाने के लिए हमारे पास ढेर सारे आइडिया हैं। हम यह भी जानते हैं, 2डी गोल्ड मौजूदा प्रौद्योगिकियों की तुलना में अधिक प्रभावी होगा। अभी सोने का इस्तेमाल एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग और इलेक्टॉनिक्स उपकरणों में हो रहा है।
विज्ञापन


सोने को कम कठोर धातु माना जाता है। तकनीक के विकास में इसका 2डी फॉर्म और भी उपयोगी साबित होगा। इस प्रकार के सोने का प्रयोग मोड़ने वाली स्क्रीन, इलेक्ट्रॉनिक इंक और पारदर्शी संचालन डिस्प्ले में बढ़ेगा। 

इस प्रकार के सोने के प्रयोग से पानी साफ करने की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जा सकता है। मशीनों में इसके प्रयोग से कीमतों में थोड़ी सी बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें