फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन पुलिस का ट्विटर अकाउंट हैक, ट्रंप ने मेयर पर मढ़ा सारा दोष

Sun, 21 Jul 2019 03:41 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram
विज्ञापन

लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस का ट्विटर अकाउंट दो दिन पहले अचानक हैक  हो गया और उससे उल्टे सीधे पोस्ट किए जाने लगे। 12 लाख फॉलोअर वाले इस अकाउंट पर अक्सर पुलिस किसी अपराधी के पकड़े जाने या फिर लोगों को कोई जानकारी देने के लिए पोस्ट करती है। साथ ही कोई आतंकी हमला होने पर भी पुलिस लोगों को पल-पल की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन


अकाउंट के हैक होने का पता शुक्रवार को उस वक्त चला जब उसपर 'फ्री दा गैंग' पोस्ट किया गया। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में रैप कलाकार डिग्गा डी को रिहा करने की मांग की गई। डी को एक ऐसे समूह के साथ पकड़े जाने पर जेल में डाल दिया गया था, जिनके पास बेसबॉल के बल्ले सहित अन्य चीजें मिली थीं।

इस पोस्ट में लिखा था, "क्या आप पुलिस को फोन करने वाले हैं।" ये पूरी घटना उस वक्त अधिक लोगों को पता चल गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैक अकाउंट की पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर रिट्वीट किया। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए इस पूरी घटना के लिए लंदन के मेयर सादिक खान को जिम्मेदार ठहराया। लंदन के मेयर और ट्रंप के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों के बीच ट्विटर पर भी जुबानी जंग देखी गई थी। ट्रंप ने बीते महीने अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान खान को 'लूजर' कहा था।
विज्ञापन

 



ट्रंप ने एक यूजर की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए कहा कि लंदन के अयोग्य मेयर के होते हुए आप कभी सुरक्षित नहीं होंगे। ट्रंप ने कैटी हॉप्किन की पोस्ट को रीट्वीट किया था, जो कि दक्षिणपंथी ब्रिटिश कमेंटेटर हैं। ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी के नेता डैविड लैमी ने ट्रंप की ब्रिटिश दक्षिणपंथ को बढ़ावा देने को लेकर निंदा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में फासीवादी राष्ट्रपति होने के कारण वह वहां के अल्पसंख्यों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। 

हालांकि इन ट्वीट्स को जल्द ही डिलीट कर दिया गया, लेकिन इससे पुलिस की साख को नुकसान पहुंचा है। करीब आधे घंटे तक ये समस्या रही। हालांकि पुलिसकर्मियों ने अपने निजी अकाउंट से ट्वीट करते हुए लोगों को आगाह किया कि जब तक वह पुष्टि ना कर दें, तब तक किसी भी ट्वीट पर यकीन ना करें। पुलिस ने लोगों से इस घटना के बाद माफी भी मांगी।

क्या है सादिक और ट्रंप के बीच का विवाद?

लंदन के मेयर सादिक ने ट्रंप के ब्रिटेन दौरे के समय कहा था कि ब्रिटेन को ऐसे नेता के लिए लाल कालीन नहीं बिछानी चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप बढ़ते वैश्विक खतरे का सबसे प्रबल उदाहरण हैं। अति दक्षिणपंथ दुनियाभर में बढ़ रहा है, हमारे अधिकारों, आजादी और मूल्यों को खतरा पैदा कर रहा है, जिसने 70 साल से अधिक साल तक हमारे उदारवाद, लोकतांत्रिक समाजों को परिभाषित किया है। 

ट्रंप ने भी ब्रिटेन पहुंचने से ठीक पहले अपने अंदाज में ट्वीट किया था और लंदन के मेयर सादिक पर निशाना साधा था। ट्रंप ने सादिक को दुष्ट तक कह डाला था। ट्रंप ने लिखा था, "लंदन के मेयर के तौर पर बहुत खराब काम करने वाले सादिक ब्रिटेन यात्रा पर आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर बहुत ही मूर्खतापूर्ण तरीके से दुष्टता कर रहे हैं। वह असंवेदनशील किस्म के असफल व्यक्ति हैं, जिन्हें लंदन में अपराध पर ध्यान देना चाहिए, मुझ पर नहीं।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने सादिक की तुलना न्यूयॉर्क के मेयर ब्लासियो से की थी और कहा था कि उन्होंने भी ऐसा ही खराब काम किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें