फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: अमृतपाल सिंह मान को ओबीई सम्मान, कोविड के दौरान दो लाख भोजन और मदद पहुंचाकर जीता दिल

Sun, 02 Jan 2022 10:32 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन

सार

कोवेंट गार्डन में पंजाब रेस्तरां के एमडी और मालिक अमृतपाल सिंह मान लंदन में काफी मशहूर हैं। 1946 में उनके परदादा जी ने यूनाइटेड किंगडम में पहले पंजाबी रेस्तरां की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह मान, रेस्टोरेंट मालिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक और पंजाब रेस्टोरेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर अमृतपाल सिंह मान को ओबीई ने सम्मानित किया है।अमृतपाल सिंह ने कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर अभी तक दो लाख से अधिक भोजन पैकेट बांटे हैं। साथ ही जरूरमंदों को हर संभव मदद पहुंचाई है। वह नव वर्ष सम्मान सूची 2022 में महारानी द्वारा सम्मानित किए जाने वालों में शामिल हुए हैं। यह अमृतपाल समेत वहां सिख समुदाय और भारतीयों के लिए गर्व की बात है। अमृतपाल सिंह मान कई वर्षों से वहां के एनजीओ के साथ मिलकर बेघर, सशस्त्र बलों और कलाकारों को दान और संगठनों का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कोवेंट गार्डन में पंजाब रेस्तरां के एमडी और मालिक अमृतपाल सिंह मान लंदन में काफी मशहूर हैं। 1946 में उनके परदादा जी ने यूनाइटेड किंगडम में पहले पंजाबी रेस्तरां की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें