फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ने मंगोलियाई संसद के अध्यक्ष से की मुलाकात, समझौते पर किए हस्ताक्षर

Sun, 09 Jul 2023 03:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उलान बतोर

सार

बिड़ला ने ट्वीट कर कहा कि मैं भारत के लिए असीमित सद्भावना देख सकता हूं। मंगोलियाई संसद और यहां की मित्रता को गहराई से संजो कर रखूंगा। बिड़ला ने भारत-मंगोलिया के बीच बौद्ध धर्म और आध्यात्मिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए खंबा नोमुन खान को 2022 के लिए पुरस्कार भी प्रदान किया।
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगोलिया के यात्रा पर थे। ओम बिरला और मंगोलियाई संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की। संसद अध्यक्षों ने दोनों देशों के आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

उपहार में भेंट किया दौरा

विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला तीन दिवसीय दौरे पर मंगोलिया के दौरे पर थे। यात्रा के अंतिम दिन मंगोलियाई संसद ग्रेट खुराल के अध्यक्ष गोम्बोजाविन जंदानशतार के साथ उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान ओम बिड़ला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यात्रा से न केवल भारत और मंगोलिया के बीच मौजूदा रिश्तों को मजबूत करेगी। दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए ओम बिड़ला ने जंदनशातर के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इससे दोनों देशों के रिश्तों में नए आयाम मिलेंगे। मंगोलियाई स्पीकर ने परंपरा के अनुसार, घोड़ा उपहार में दिया है, जिसका नाम बिड़ला ने विक्रांत रखा है।

तेगचेनलिंग मठ में अर्पित की श्रद्धांजलि
बिड़ला ने ट्वीट कर कहा कि मैं भारत के लिए असीमित सद्भावना देख सकता हूं। मंगोलियाई संसद और यहां की मित्रता को गहराई से संजो कर रखूंगा। बिड़ला ने भारत-मंगोलिया के बीच बौद्ध धर्म और आध्यात्मिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए खंबा नोमुन खान को 2022 के लिए पुरस्कार भी प्रदान किया। तीन दिवसीय यात्रा पर भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बिड़ला ने मंगोलिया में बौद्ध धर्म के मुख्य केंद्र तेगचेनलिंग मठ में श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

पेथुब मठ का भी दौरा किया

विज्ञापन

बता दें, गंदन मठ के कई मंगोलियाई भिक्षु भारत के डेपुंग गोमांग मठ के छात्र थे। इस पर बिड़ला ने कहा कि यह दोनों देशों के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है। बिड़ला ने इसके अलावा पेथुब मठ का दौरा किया। बिड़ला घुड़दौड़, कुश्ती और तीरंदाजी पर केंद्रित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें