फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Elections: नए सर्वे में ब्रिटेन पीएम की दौड़ में ऋषि के मुकाबले लिज आगे, उम्मीद कायम

Sat, 23 Jul 2022 12:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

यूगॉव सर्वेक्षण के अनुसार, इनमें से एक को चार अगस्त से सितंबर की शुरुआत तक चलने वाले मतदान में पार्टी सदस्यों द्वारा अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना है। इसमें जॉनसन सरकार में वित्तमंत्री रहे सुनक की राह आसान नही है।
विज्ञापन
Rishi Sunak and Liz Truss - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही दौड़ में भारतवंशी ऋषि सुनक अब तक के सबसे मजबूत दावेदार हैं। लेकिन अब एक सर्वेक्षण के नतीजे बता रहे हैं कि ऋषि सुनक के सपने पर पानी फिर सकता है। दरसअल, इस नए सर्वे में विदेश मंत्री लिज ट्रस ने ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में ऋषि सुनक पर 28 वोटों की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


डाटा विश्लेषण कंपनी ‘यूगोव’ (YouGov) के ताजा सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली है। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने पीएम पद की दौड़ में सुनक और ट्रस दोनों को पार्टी के नेतृत्व को लेकर प्रतिस्पर्धा के अंतिम चरण में भेजने के लिए मतदान किया। 

यूगॉव सर्वेक्षण के अनुसार, इनमें से एक को चार अगस्त से सितंबर की शुरुआत तक चलने वाले मतदान में पार्टी सदस्यों द्वारा अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना है। इसमें जॉनसन सरकार में वित्तमंत्री रहे सुनक की राह आसान नही है। सर्वे के इस सप्ताह की शुरुआत के आंकड़े बताते हैं कि लिज ट्रस के ऋषि सुनक पर 19 अंकों की बढ़त का अनुमान है।
विज्ञापन


62 फीसदी सदस्य ट्रस के साथ
बुधवार-बृहस्पतिवार को कंजर्वेटिव पार्टी के 730 सदस्यों के सर्वेक्षण के अनुसार, 62 प्रतिशत ने कहा कि वे ट्रस को वोट देंगे और 38 प्रतिशत ने सुनक को चुना। इनमें वे लोग शामिल नहीं हैं जिन्होंने कहा कि वे वोट नहीं देंगे या वे नहीं जानते। ट्रस ने 24 प्रतिशत अंकों की बढ़त हासिल की, जो दो दिन पूर्व के 20 अंकों से अधिक है। हालांकि, सुनक संसदीय दल के पसंदीदा हैं। उन्होंने टोरी (कंजरवेटिव पार्टी) सांसदों में ट्रस के 113 के मुकाबले 137 मत पाए हैं।

सुनक को डाक मतपत्रों से उम्मीद
विदेश मंत्री लिज ट्रस को पहले से ही बोरिस जॉनसन का समर्थन हासिल है। स्काई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि 46 वर्षीय ट्रस 42 वर्षीय पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक को आमने-सामने की लड़ाई में 19 अंकों से हरा देंगी। पीएम की कुर्सी तक पहुंचने के लिए अब सुनक को अनुमानित तौर पर कंजर्वेटिव पार्टी के 1.60 लाख मतदाताओं को अपने पक्ष में डाक मतपत्र डालने के लिए तैयार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें