फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गटर में 'लिकर': तालिबान ने 3000 लीटर शराब जब्त कर काबुल की कैनाल में बहाई, देखिए वीडियो

Mon, 03 Jan 2022 10:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, काबुल
विज्ञापन
taliban poured liquor in kabul canal - फोटो : video grab
विज्ञापन

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने देश में शराब की बिक्री पर पाबंदी के बाद उसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी के तहत रविवार को अफगान खुफिया एजेंटों ने 3000 लीटर शराब काबुल की गटर में बहा दी। इसका वीडियो जारी किया गया है, ताकि अवैध शराब विक्रेता समझ जाएं कि तालिबान उन्हें नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन


यह वीडियो जनरल डायरेक्टोरेट आफ इंटेलिजेंस (GDI) ने जारी किया है। इसमें जीडीआई के एजेंट ड्रमों में भरी शराब को गटर में बहाते नजर आ रहे हैं। यह शराब काबुल में मारे गए छापों में जब्त की गई थी। इस दौरान पकड़े गए शराब विक्रेताओं को हथकड़ी डालकर संगीनों के साये में मौके पर खड़ा रखा गया। 

खुफिया एजेंसी ने यह वीडियो रविवार को ट्वीटर पर पोस्ट किया। इसके साथ ही अफगानिस्तान के एक खुफिया अधिकारी ने चेताया कि मुस्लिमों को देश में अल्कोहल बनाने और उसकी सप्लाई करने से बचना होगा। 
विज्ञापन


यह अभी पता नहीं चला है कि तालिबान ने यह शराब कब बरामद की थी और कब इसे नाली में बहा दिया गया। जीडीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि धरपकड़  अभियान के दौरान तीन शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया है। 


अफगानिस्तान में शराब के सेवन व विक्रय पर पूर्ववर्ती पश्चिम समर्थित सरकार के दौरान भी पाबंदी थी, लेकिन तालिबान खुद को इस्लाम का कट्टर समर्थक मानता है, इसलिए वह इसके खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। 15 अगस्त को देश की सत्ता हथियाने के बाद इस्लामी सरकार ने शराब बिक्री के खिलाफ देशभर में छापामार अभियान छेड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें