फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्तों के विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार लेबनान के प्रधानमंत्री हरीरी ने दिया इस्तीफा

Tue, 29 Oct 2019 10:22 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लेबनान के प्रधानमंत्री साद अल हरीरी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दो हफ्तों से लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार लेबनान के प्रधानमंत्री साद अल हरीरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरीरी ने टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, लेबनान के लोगों ने (अर्थव्यवस्था में) गिरावट को रोकने के लिए राजनीतिक समाधान के इस फैसले का पिछले 13 दिन से इंतजार किया है। मैंने इस दौरान लोगों की आवाज सुनकर कोई रास्ता निकालने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा, हमारे लिए अब समय आ गया है कि हमें एक झटका लगे, हम संकट का सामना करें। मैं बादबा (प्रेसिडेंशियल) पैलेस जा रहा हूं, सरकार का इस्तीफा देने। राजनीतिक जीवन में हमारे सभी सहयोगियों की और हमारी जिम्मेदारी है कि हम लेबनान की रक्षा करें और अर्थव्यवस्था को खड़ा करें। हरीरी एक सुन्नी राजनेता हैं।

इससे पहले शिया मुसलमानों के गुट हिज्बुल्ला की वफादार माने जाने वाली एक भीड़ ने बेरुत में प्रदर्शनकारियों के एक शिविर पर हमला कर उसे तहस नहस कर दिया।  सेंट्रल बेरूत में काले कपड़े पहने कुछ लोगों की भीड़ ने हाथों में डंडे और पाइप ले रखे थे और उन्होंने विरोध करने जमा हुए कार्यकर्ताओं के शिविर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें