फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल्ला नेता नसरल्ला का दावा : मिसाइल हासिल करने से रोकने की इस्राइल की कोशिशें नाकाम

Tue, 29 Dec 2020 01:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बेरूत
विज्ञापन
Hassan Nasrallah - फोटो : Al-Manar TV
विज्ञापन

लेबनान के हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला ने दावा किया है कि उसके संगठन ने एक साल में अपनी मिसाइल क्षमता दोगुनी कर ली है। उसने यह भी कहा कि इन मिसाइलों को हासिल करने से रोकने की इस्राइल की कोशिशों को भी उसने नाकाम कर दिया है। बता दें कि हिजबुल्ला के इस्राइल के साथ कई संघर्ष हो चुके हैं।

विज्ञापन


हसन नसरल्ला ने बेरूत के अरेबिक अल-मनार टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के पास अब इस्राइल में कहीं भी हमला करने और फलस्तीन क्षेत्रों पर कब्जा करने की क्षमता है।


नसरल्ला ने कहा, अमेरिकी अधिकारियों के जरिये इस्राइल ने पूर्वी बक्का क्षेत्र में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले की धमकी दी थी। लेकिन यदि उसने ऐसा किया तो हिजबुल्ला भी ऐसे हमलों पर जवाबी कार्रवाई करेगा। उसने कई ऐसी गोपनीय बातें भी बताईं जिनकी जानकारी इस्राइल के पास भी मौजूद नहीं हैं। बता दें कि ईरान समर्थित इस संगठन की इस्राइल से दुश्मनी जगजाहिर है।
विज्ञापन


अमेरिका से बदला जरूर लेंगे
नसरल्ला ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के कार्यकाल के आखिरी कुछ सप्ताह अहम हैं और इन्हें लेकर सतर्कता बरती जा रही है। उसने दोहराया कि वह ईरान और उसके सहयोगी ‘ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला जरूर लेगा। उसने कहा, ‘बदला जरूर लेंगे, चाहे इसमें कितना भी वक्त क्यों न लग जाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें