फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अफगानिस्तान: केरल आईएस मॉड्यूल का लीडर राशिद अमेरिकी हमले में ढेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 03 Jun 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राशिद अबदुल्ला - फोटो : social media

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल हुआ केरल का रहने वाला राशिद अब्दुल्ला अफगानिस्तान में अमेरिकी हमले में मारा गया है। माना जा रहा है कि करीब एक महीने पहले उसकी मौत हो गई है। एक अज्ञात आईएस आतंकी ने अफगानिस्तान के खोरासन प्रांत से टेलीग्राम के जरिए भेजे संदेश में कहा है कि अब्दुल्ला अमेरिकी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में मारा गया है।



एक रिपोर्ट के अनुसार इस संदेश में कहा गया है कि "कुल तीन भारतीय भाई, दो भारतीय महिला और चार बच्चे मारे गए हैं।"


केरल के कासरागोड का निवासी राशिद सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहता था लेकिन पिछले दो महीने से उसका अकाउंट शांत है। आईएस के आतंकी ने टेलिग्राम एप पर संदेश भेजकर राशिद के अमेरिकी सेना की बमबारी में मारे जाने की सूचना दी।


राशिद उन 21 लोगों का लीडर था, जो मई-जून 2016 में आईएस में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान चले गए थे। राशिद के साथ उसकी पत्नी आयशा उर्फ सोनिया भी थी। इन लोगों का समूह भारत से यूएई और तहरान के रास्ते होते हुए अफगानिस्तान पहुंचा था। हालांकि अभी तक सुरक्षा एजेंसियों ने आधिकारिक तौर पर उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।


अफगानिस्तान पहुंचने के बाद अब्दुल्ला वीडियो के जरिए लोगों को आईएस में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था। उसने टेलिग्राम एप के जरिए विभिन्न अकाउंट से ऐसे करीब 90 वीडियो शेयर किए थे। 


शजीर मंगलास्सेरी अब्दुल्ला के मारे जाने के बाद राशिद ने केरल मॉड्यूल की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली थी। शजीर भी अफगानिस्तान में ही मारा गया था।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next