घायलों को पाइवेट वाहनों से अस्पताल भेजा गया। बर्मिंघम पुलिस विभाग ने इस घटना पर जानकारी मांगने वाले एसोसिएटेड प्रेस के ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया। बर्मिंघम के फाइव प्वाइंट साउथ इलाके में कई सारे मनोरंजन स्थान, रेस्तरां और बार हैं।
अमेरिका में अलाबामा के बर्मिंघम में एक नाइटलाइफ इलाके में गोलीबारी के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बर्मिंघम पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर बताया कि फाइव प्वाइंट साउथ इलाके में मंगोलिया एवेन्यू के पास 20वीं स्ट्रीट पर कई लोगों पर गोलीबारी की गई। जांचकर्ताओं ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दो पुरुष और एक महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि चौथे व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
घायलों को पाइवेट वाहनों से अस्पताल भेजा गया। बर्मिंघम पुलिस विभाग ने इस घटना पर जानकारी मांगने वाले एसोसिएटेड प्रेस के ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया। बर्मिंघम के फाइव प्वाइंट साउथ इलाके में कई सारे मनोरंजन स्थान, रेस्तरां और बार हैं। यहां शनिवार की रात को काफी भीड़ होती है।
पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा, "आज सुबह हमारे लोगों पर हमला करने के लिए जो भी जिम्मेदार है, हम उसे पकड़ने के लिए जो भी होगा करेंगे।"