फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: कैमरून में अंतिम संस्कार के दौरान भूस्खलन, 14 की मौत, मलबे में कई दबे

Mon, 28 Nov 2022 08:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गवर्नर नसेरी पॉल बी ने बताया, हादसे के बाद मौके पर 10 शवों को बरामद किया गया, इससे पहले स्थानीय लोगों द्वारा चार शवों को निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
कैमरून में भूस्खलन के बाद मौके पर एंबुलेंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमरून की राजधानी याउन्डे में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अंतिम संस्कार के दौरान भूस्खलन की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार की है। स्थानीय गवर्नर ने बताया, इस दर्दनाक हादसे में कई लोग लापता भी हैं, आशंका जताई जा रही है कि वे मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

गवर्नर नसेरी पॉल बी ने बताया, हादसे के बाद मौके पर 10 शवों को बरामद किया गया, इससे पहले स्थानीय लोगों द्वारा चार शवों को निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया, इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इसमें एक दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें