फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalit Modi: सोनिया के दबाव, राहुल के आरोप और वसुंधरा से दोस्ती पर बोले ललित मोदी, 'भगोड़ा' ठप्पा पर राय क्या?

Thu, 04 Jun 2026 10:09 AM IST
Jyoti Bhaskar एएनआई, लंदन।

सार

Lalit Modi Interview: करीब 18 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बेशुमार शोहरत बटोरने वाले ललित मोदी भारतीय अदालतों में गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने तत्कालीन और वर्तमान सरकार की नीतियों, अदालतों में कार्रवाई जैसे विषयों पर खुलकर बात की है। ललित मोदी अपनी किन बातों के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में हैं? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
ललित मोदी ने इंटरव्यू में कई बिंदुओं पर विस्तार से की बात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललित मोदी ने सोनिया गांधी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में गुजारे गए दिनों को याद किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लोकसभा में वर्तमान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के हमलों के अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (भाजपा नेता) से दोस्ती पर भी बात की है। ललित मोदी ने देश से बाहर रहकर कानूनी कार्रवाई से भागने और 'भगोड़े' का ठप्पा लगने को लेकर भी बेबाकी से राय जाहिर की। उन्होंने क्रिकेट के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुनून का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


दाऊद इब्राहिम, कांग्रेस सांसद थरूर, सुनंदा पुष्कर और वैभव को लेकर क्या बोले?
दरअसल, ललित मोदी कुछ दिनों पहले भी एक पॉडकास्ट के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, कांग्रेस सांसद शशि थरूर की दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर और आईपीएल में अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचने वाले वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर भी बात की थी। अपनी हालिया बातों से सुर्खियां बटोर चुके ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं।

एक हफ्ते के भीतर 10-12 करोड़ रुपये खर्च!
एक नए साक्षात्कार में उन्होंने महिला क्रिकेट, मीडिया जगत के दिग्गज रूपर्ट मर्डोक के अलावा अपने शुरुआती दिनों में एक हफ्ते के भीतर 10-12 करोड़ रुपये खर्च कर डालने जैसे विलासितापूर्ण जीवन पर की गई बातों को लेकर चर्चा में हैं। ललित मोदी ने इस इंटरव्यू के दौरान किन बातों पर चर्चा की है? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
विज्ञापन

वसुंधरा राजे को IPL के मेरे विजन पर भरोसा था, दोस्ती CM बनने से पहले

पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान वसुंधरा राजे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने दावा किया है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आईपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट बनाने के उनके विजन पर भरोसा किया था। उन्होंने कहा कि राजे ने क्रिकेट के साथ उनके काम को देखा था। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ इस विशेष साक्षात्कार में ललित ने कहा, उन्होंने जो बनाया, आज 18 साल के बाद वह (आईपीएल) पूरी दुनिया के लिए संतोषजनक, सुखद और मनोरंजक है। उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल के कारण बीसीसीआई को अधिक ताकत मिली है। मोदी के अनुसार, वसुंधरा राजे शुरुआत से ही उनके विजन में विश्वास करती थीं। उन्होंने कहा, 'हम दोस्त थे। उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले से मोदी परिवार और राजे परिवार के पुराने संबंध थे। 

आईपीएल की सफलता और विवाद
ललित मोदी ने कहा कि जब तक उन्होंने भारत नहीं छोड़ा, तब तक किसी ने उनका पीछा नहीं किया। आईपीएल के लिए उन्हें कभी नहीं घेरा गया। आज की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट के बारे में नहीं जानती, वे केवल आईपीएल जानते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीसीसीआई को आईपीएल के कारण 'निश्चित रूप से अधिक ताकत मिली' है। गौरतलब है कि ललित मोदी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। 2013 में बीसीसीआई ने उन्हें 'अनुशासनहीनता और कदाचार' के आरोपों में आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें