फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल बाद फिर शुरू होगी लाहौर-वाघा ट्रेन, 14 दिसंबर से पटरियों पर दौड़ेगी

Mon, 09 Dec 2019 06:52 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के लाहौर से वाघा रेलवे स्टेशन के बीच 22 साल बाद एक बार फिर 14 दिसंबर से ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में 181 यात्री सफर कर सकते हैं, जो पाकिस्तान और भारत सीमा पर हर शाम होने वाली फ्लैग सेरेमनी का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान रेलवे के मुख्य परिचालन अधीक्षक आमिर बलोच ने बताया कि ट्रेन के फिर से संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो कोचों वाली इस ट्रेन की मरम्मत काम पूरा हो चुका है। यह ट्रेन दिनभर में चार चक्कर लगाएगी, जिसका किराया 30 रुपये होगा। 1997 तक लाहौर और वाघा स्टेशन के बीच इस ट्रेन का संचालन होता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें