फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ मामलों को खत्म करने के लिए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर

Tue, 27 Aug 2019 04:02 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाफिज सईद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान में लाहौर उच्च न्यायालय ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और अन्य के खिलाफ मामलों को खत्म करने की मांग वाली याचिका पर काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट को नोटिस जारी किया है। अदालत ने अपने नोटिस में दो सप्ताह के भीतर पक्षों से इस मामले पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

 



बता दें कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को हाल ही में लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया था। सईद को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया था कि सईद आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने के लिए लाहौर से गुजरांवाला आया था तभी उसे गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसे अज्ञात स्थान ले जाया गया, बाद में उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें