कुवैत में एक सांसद को अपनी तलाकशुदा पत्नी के साथ शारीरिक संबंध जारी रखने का दोषी पाया गया। विपक्षी पार्टी के सांसद वलीद अल-तबतबई को इस मामले में अदालत ने सात साल की जेल की सजा सुनाई। महिला के वकील ने कहा, शरिया कानून की धाराओं के तहत मेरी क्लाइंट को न्याय मिला है। अल-तबतबई अपनी तलाकशुदा पत्नी को धोखे में रख रहे थे। वह संसद में हंगामा और पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में पहले से ही 42 महीन की जेल की सजा काट रहे हैं।