फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटाॅक को टक्कर दे रही कुइशौ, आईपीओ से जुटाए पांच अरब डाॅलर, शेयर के दाम 200 फीसदी बढ़े

Sat, 06 Feb 2021 10:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गुआंगजौ
विज्ञापन
Tiktok - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

भारत में प्रतिबंधित की जा चुकी चीनी कंपनी टिकटाॅक को अब घर में पटखनी देने वाली कंपनी तैयार हो गई है। टिकटाॅक की प्रतिद्वंद्वी शार्ट वीडियो कंपनी कुइशौ हाल ही में पांच अरब डाॅलर का पहला पब्लिक इश्यू लाई है। यह तो कामयाब रहा ही, यह हांगकांग स्टाॅक एक्सचेंज में पब्लिक कंपनी के रूप में सूचीबद्ध हो गई। इसका शेयर 200 फीसदी चढ़ गया। 

विज्ञापन


इसके शेयर के दाम 338 हांगकांग डाॅलर रहे, जबकि कंपनी ने 115 हांगकांग डाॅलर के भाव पर शेयर बेचे थे। कंपनी ने आईपीओ से 41.28 अरब हांगकांग डाॅलर जुटाए। यह राशि 5.32 अरब अमेरिकी डाॅलर होती है। यानी कंपनी पांच अरब डाॅलर का भारी भरकम पब्लिक इश्यू लाकर पूरा पैसा बाजार से जुटाने में कामयाब रही। इससे हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को भी लाभ हुआ और वह हाई-प्रोफाइल चीनी तकनीकी कंपनी को अपने यहां लिस्टिंग कराने में सफल रहा। 

क्या करती है कुइशौ व कैसे करती है कमाई
कुइशौ कंपनी की स्थापना 2011 में हुई थी। इसने मोबाइल एप जीआईएफ कुइशौ से शुरूआत की और एप के उपयोगकर्ताओं को इसने जीआईएफ इमेज । जीआईएफ इमेज यानी ग्राफिक्स इंटरचेंजिंग फार्मेट, यह तकनीक सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हो गई। इसके बाद कंपनी ने 2013 में शाॅर्ट वीडियो व सोशल मीडिया प्लेटफार्म शुरू किया। 2016 से कुइशौ ने लाइव स्ट्रीमिंग यानी सीधा प्रसारण शुरू किया। आज कुइशौ के 77 करोड़ के करीब मासिक यूजर्स हैं। यह ई-काॅमर्स क्षेत्र में भी कूद गई है। 
विज्ञापन


नौ माह में कमाए 6.2 अरब डाॅलर
कुइशौ ने सितंबर 2020 को समाप्त बीते नौ माहों में 6.2 अरब डाॅलर या 50.68 यूआन की कमाई की। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 49 फीसदी ज्यादा है। हालांकि कंपनी उस अवधि में घाटे में चली गई, क्योंकि उसे मार्केटिंग पर हुए 7.24 अरब युआन के खर्च को शुद्ध नुकसान में समायोजित करना पड़ा। कंपनी उत्पादों व सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों से कई तरह से पैसे कमाती है। 
विज्ञापन

,  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें